फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sam Mandir group wins women's Holi competition

Bageshwar News: महिला होली प्रतियोगिता में सैम मंदिर समूह ने मारी बाजी

Sun, 22 Feb 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 22 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sam Mandir group wins women's Holi competition
बागेश्वर। फागुन की आहट के साथ ही जनपद में होली की रंगत परवान चढ़ने लगी है। रविवार को युवा होली समिति की ओर से आयोजित भव्य महिला होली प्रतियोगिता में कुमाऊंनी लोक संस्कृति और भक्ति की त्रिवेणी बही। बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में नगर की महिला टोलियों ने अपनी शानदार गायकी और पारंपरिक वेशभूषा से पूरे माहौल को फागुनी रंग में सरोबार कर दिया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में नगर की विभिन्न महिला टोलियों ने प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायकों की ओर से घोषित परिणामों के अनुसार ग्रामोत्थान की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। बाबा बागनाथ महिला टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

होली गायन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायकों ने सुर, लय, ताल और वेशभूषा के आधार पर टीमों का मूल्यांकन किया। ढोलक और मंजीरों की थाप पर महिलाओं ने नृत्य कर पूरे माहौल को फागुनी रंग में रंग दिया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. राजीव जोशी, डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी और सविता जोशी थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज ओली, उमेश साह, डॉ. राजेंद्र परिहार ने किया। इस मौके पर के अनुज साह, रचित साह, सुनील भट्ट, नवीन रावत, महिला समिति के मेघा वर्मा, मीरा रावल, पूजा साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed