फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sale and Purchase of Illegal Substance should be prohibited

Bageshwar News: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री-तस्करी रोकने को उठाएं सख्त कदम

Thu, 29 Feb 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 29 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sale and Purchase of Illegal Substance should be prohibited
एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए पुलिस कर्मियों को निर्देश
विज्ञापन

बागेश्वर। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी ली। उन्होंने मातहतों से मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सभी बॉर्डरों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए।
एसपी ने थाना प्रभारियों को होटल और ढाबों का निरीक्षण कर अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। चुनाव को देखते हुए सभी लाइसेंसधारकों के शस्त्र थाने में जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। वहां पर सीओ अंकित कंडारी, प्रतिसार निरीक्षक आदेश कुमार समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोतवाल समेत 10 पुलिस कर्मी सम्मानित
बागेश्वर। एसपी ने सराहनीय कार्य करने वाले दस अधिकारी-कर्मचारियों को इंप्लाई ऑफ द मंथ घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में कोतवाल कैलाश सिंह नेगी, एसआई मीना रावत, वरिष्ठ आरक्षी सुरेंद्र रावत, रंजीत सिंह अधिकारी, आनंद सिंह, अंबा दत्त पांडेय, महेंद्र सिंह पालनी, खुशाल राम, होमगार्ड कोमल मलियाल, हिमानी बिष्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed