फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sages-saints extolled the glory of Saryu and Shriram

Bageshwar News: साधु-संतों ने किया सरयू और श्रीराम की महिमा का बखान

Tue, 09 May 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 09 May 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sages-saints extolled the glory of Saryu and Shriram
बागेश्वर के भद्रतुंगा में श्रीराम कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। संवाद
बागेश्वर। कपकोट के भद्रतुुंगा में कूर्मांचल लघु अर्धकुंभ श्रीराम महायज्ञ जारी है। सैकड़ों श्रद्धालु रोजाना आयोजन स्थल पर आकर माता सरयू और भगवान श्रीराम की कथा सुन रहे हैं। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से साधु-संतों के आने का सिलसिला भी जारी है। क्षेत्र के लोग भी उत्साह के साथ पहली बार आयोजित हो रहे अर्धकुंभ के साक्षी बन रहे हैं।
विज्ञापन

अर्धकुंभ के सातवें दिन संतों ने श्रद्धालुओं को सरयू और भगवान श्रीराम के संबंध के बारे में बताते हुए कहा कि मानसरोवर से निकलकर सरयू नदी श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचती है। भगवान श्रीराम भगवान शिव को अपना आराध्य मानते हैं जबकि शिव भी भगवान श्रीराम को आराध्य मानकर उनकी पूजा करते हैं। मानसरोवर से निकलकर अयोध्या पहुंचते ही सरयू का भगवान शिव और श्रीराम के साथ दुर्लभ संयोग जुड़ जाता है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी, महंत देवानंद दास, संत रामदास समेत अन्य संतों ने कहा कि भक्त और भगवान को मिलाने के लिए भक्ति रूपी ज्योति जगानी पड़ती है। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, भगवत सिंह कोरंगा समेत देश, विदेश और क्षेत्र के गांवों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed