{"_id":"0677a0927bd7e6a26dd7aa00472ecb76","slug":"rural-scorching-lightning-20-goats-are-dying-20-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से ग्रामीण झुलसा, 20 बकरियां मरीं, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से ग्रामीण झुलसा, 20 बकरियां मरीं, 20 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 16 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार अपराह्न तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इस बीच बिजली गिरने से लीती में एक ग्रामीण झुलस गया। उसकी 20 बकरियां मर गईं और 20 झुलसकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। विकास कार्य का पहिया भी जाम हो गया है, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, कपकोट ब्लाक के सुदूरवर्ती लीती गांव के रोजीधार तोक में हुए वज्रपात से बकरीपालक मान सिंह झुलस गया, उसकी 20 बकरियों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य बकरियां झुलस गईं। ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र कोरंगा, शामा के सब्जी उत्पादक राजेंद्र कोरंगा ने शासन, प्रशासन से प्रभावित बकरीपालक को अधिक मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन