{"_id":"5852e5404f1c1b686f64c484","slug":"rural-road-construction-has-not-started-raging","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण कार्य शुरु न होने से ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण कार्य शुरु न होने से ग्रामीण भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
14 साल पहले मंजूर 12 किमी लंबी पालड़ीछीना-कनगाड़छीना सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। गुस्साए ग्रामीणों ने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर मकर संक्रांति पर जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन शुरू करने और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
लोनिवि के ईई को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि जैन करास के कुंदन सिंह वर्ष 2016 में 17 केआरसी अरुणांचल प्रदेश में कार्यरत थे। आठ नवंबर 2016 को वह पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए थे। उनके गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2002 में 12 किमी सड़क मंजूर हुई थी। लेकिन आज तक निर्माण काम शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने कहा है कि सड़क नहीं बनने के कारण जहां उन्हें मीलों पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
वहीं क्षेत्र के गांवों में उत्पादित शाकभाजी, दूध, फल और सब्जियां बाजार तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे क्षेत्र के गांवों के विकास पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने ईई से सड़क का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर वह घोषित कार्यक्रम के तहत आंदोलन शुरू कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में जनौटी पालड़ी की प्रधान भागुली देवी, करासमाफी गीता देवी और करालापालड़ी की प्रधान गोविंदी देवी आदि शामिल हैं। उधर शहीद कुंदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी जानकी देवी ने डीएम को ज्ञापन देकर स्वीकृत सड़क का नाम उनके शहीद पति के नाम पर रखकर शीघ्र निर्माण शुरू कराने की मांग की है।