{"_id":"579e294b4f1c1bdc762b8aaa","slug":"rural-himself-engaged-in-repairing-damaged-bridges","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत में खुद ही जुट गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत में खुद ही जुट गए ग्रामीण
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
पुल पर मरम्मत का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खोली में गोमती नदी पर बने पुल की सुध नहीं लेने पर ग्रामीणों ने स्वयं ही पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। विभागीय अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। मालूम हो कि खोली गांव में गोमती नदी पर बना पैदल पुल जर्जर हो गया है।
पुल का फर्श क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आवाजाही में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फर्श में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों को पुल सुधारीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
इससे नाराज ग्रामीणों ने स्वयं ही पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के लिए स्वयं कंक्रीट की पटालें तैयार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र पुल का सुधारीकरण न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेेतावनी दी है।