{"_id":"59ef67a64f1c1bec538b9059","slug":"rural-harassment-by-not-opening-the-toli-road-and-toli-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरण-बघर और तोली सड़क नहीं खुलने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरण-बघर और तोली सड़क नहीं खुलने से ग्रामीण परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 24 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
शरण-बघर सड़क बंद होने से लोग परेशान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात में बंद शरण-बघर और तोली सड़क आज तक नहीं खुल सकी हैं। सड़कों के नहीं खुलने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को जिपं सदस्य के नेतृत्व मेें ग्रामीणों ने विधायक बलवंत भौर्याल से मुलाकात कर सड़कों को शीघ्र खोलने की मांग की। उन्होंने सड़कों के शीघ्र नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
तोली सीट के जिपं सदस्य गोविंद दानू के नेतृत्व में विधायक भौर्याल दिए ज्ञापन में कहा गया है पीएमजीएसवाई की शरण-बघर सड़क बीती बरसात में बंद हो गई थी। तब से सड़क के नहीं खुलने से जहां आम जनता को कई परेशानियां हो रही हैं। वहीं, बघर और ढोक्टी गांव में जरूरी सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
वहीं राइंका को जाने वाले बच्चों के खाई में गिरने का खतरा बना है। यही हाल तोली का सड़क का भी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए तोली सड़क कटवाई, लेकिन निर्माण में बाधक वन अधिनियम की सैद्धांतिक स्वीकृति नहीं मिलने की बात कहकर अब खुद कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई परेशानी महसूस करने लगा है। उन्होंने विभाग से तुरंत दोनों सड़कों को खोलने की मांग की। इन सड़कों में होने वाली किसी भी प्रकार की दुर्घटना की जिम्मेदारी भी तय करने को कहा।
विज्ञापन
विधायक ने पीएमजीएसवाई को बघर सड़क एक सप्ताह के भीतर खोलने और तोली सड़क के निर्माण में बाधक वन अधिनियम की सैद्धांतिक स्वीकृति दिलाने की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य शेर सिंह बिष्ट, महेश बघरी, गोविंद बघरी, नरेंद्र बिष्ट, राजू दानू, गोकुल दानू, राजेश नेगी, आदि थे।