{"_id":"57dd8fdf4f1c1b5e48d48819","slug":"rural-demand-is-revived-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से अनशन कर रहा गांव गरीब उत्थान मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से अनशन कर रहा गांव गरीब उत्थान मंच
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
मांग पूरी होने पर ही मानेंगे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। छह सूत्रीय मांगों को लेकर गांव गरीब उत्थान मंच की भूख हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। पिछले तीन दिनों से अनशन पर डटे अनशनकारी गंगा दत्त जोशी के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। मंच के सदस्यों ने कहा कि मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। शनिवार को अनशन स्थल पर मंच के अध्यक्ष विशन सिंह टंगड़िया ने कहा कि शासन, प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण के दौरान कटी भूमि का मुआवजा देने सहित सभी छह मांगों के पूरा होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस दौरान अनशनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। अनशन स्थल पर धन सिंह दयाराकोटी, विशन भंडारी, कमला जोशी, सुंदर टंगड़िया, दीवान राम, शेर राम, गोपाल टंगड़िया, हरीश परिहार, माया देवी, रोहित जोशी, संजय जोशी, राजीव जोशी आदि ग्रामीणों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन