फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   RSS organised a march in Ranikhet.

Bageshwar News: रानीखेत में आरएसएस ने किया पथ संचलन

Sat, 04 Oct 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
RSS organised a march in Ranikhet.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को नगर में अनुशासित पथ संचलन निकाला। यह संचलन शिव मंदिर से आरंभ होकर विजय चौक, गांधी चौक होते हुए शिव मंदिर में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मार्ग पर स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमताल और राष्ट्र भक्ति के गीतों से वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। शिव मंदिर हॉल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ता नरेश कुमार ने कहा कि संघ केवल संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन और राष्ट्र भक्ति का ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को संस्कार, सेवा और त्याग की भावना से जोड़ना ही संघ का उद्देश्य है। संघ समाज में एकता और सद्भाव स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर जिला प्रचारक बलवीर सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, धर्मानंद, निकेत जोशी, मुकेश गुप्ता, गणेश, खजान जोशी, राहुल बिष्ट, गीतांशु जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed