{"_id":"603003a68ebc3e1cbb421596","slug":"rs-27-lakh-fine-for-disturbances-in-sub-stock-in-kupkote-bageshwar-news-hld415405525","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपखनिज के स्टॉक में गड़बड़ी पर 27 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के पांकड़ (कपकोट) स्थित स्टोन क्रशर में छापे के दौरान खनन विभाग और प्रशासन की टीम। संवाद ?
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
कपकोट/बागेश्वर। उप निदेशक खनन, प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम को दो स्टोन क्रशरों पर छापे के दौरान उप खनिजों के स्टॉक मे भारी गड़बड़ी मिली है। एक क्रशर में 443 टन उप खनिज अधिक पाया गया तो एक में छह हजार टन से अधिक उप खनिज कम पाया गया। दोनों क्रशरों पर 27 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
उप निदेशक खनन लेखराज, कपकोट की तहसीलदार पूजा शर्मा और राजस्व अधिकारियों ने शुक्रवार को कपकोट के पांकड़ स्थित बाराही स्टोन क्रशर का औचक निरीक्षण किया। पैमाइश के दौरान मौके पर 1650 टन उप खनिज पाया गया, जबकि ई रवन्ना पोर्टल पर 1207.46 टन उप खनिज दर्ज था। पोर्टल और स्थल पर मौजूद उप खनिज में 443 टन का अंतर पाया गया। उप निदेशक खनन लेखराज ने बताया कि उक्त क्रशर पर 3 लाख 55 हजार 50 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
स्थल पर अतिरिक्त पाए गए 443 उप खनिज को अग्रिम आदेश तक खुर्द-बुर्द न करने की हिदायत के साथ क्रशर स्वामी रमेश चंद्र सिंह गढ़िया के सुपुर्द किया गया। गोलना स्थित ईष्टदेव स्टोन क्रशर में 6235.37 टन उप खनिज कम पाया गया। अंदेशा है कि यह उप खनिज बगैर रवन्ने के बेच दिया गया। इस क्रशर पर 23 लाख 82 हजार 380 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।