{"_id":"587127304f1c1b443615ab33","slug":"robberies-early-to-disclose-the-events-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरियों की घटनाओं का जल्दी खुलासा करें: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरियों की घटनाओं का जल्दी खुलासा करें: एसपी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में क्राइम बैठक लेते पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस विभाग की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में आगामी विधान सभा चुनावों और उत्तरायणी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर एसपी सुखवीर सिंह ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को चोरियों की घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधान सभा चुनाव और उत्तरायणी मेले को देखते हुए किसी भी अधिकारी और जवान को छुट्टी नहीं मिलेगी। कहा कि थाना और चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं, साथ ही पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करें। एसपी ने पैरोल पर छूटे कैदियों , बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों पर भी नजर रखने, विधान सभा चुनावों को देखते हुए लोगों के पास मौजूद असलहे जमा करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में चरस और अवैध रूप से शराब की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने को कहा गया। इस मौके पर एलआईयू इंस्पेक्टर केएस देव, कोतवाल टीआर वर्मा, सत्यप्रकाश रायपा, माया बिष्ट, टीएसआई भूपेश पांडेय, एसआई गोपाल राम के अलावा कांडा, रीमा, कपकोट, कौसानी, बैजनाथ आदि थाना और चौकी प्रभारी मौजूद थे।