फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   roadways station of bageshwar

रोडवेज डिपो, स्टेशन के मामले में बागेश्वर के लोग मुखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
roadways station of bageshwar
roadways station of bageshwar
बागेश्वर। नगर में रोडवेज डिपो के बजाय स्टेशन बनाने और स्टेशन की व्यवस्थाएं भी पूरी न होने पर लोगों ने रोष जताया है। उन्होंने इस स्टेशन के भी ढंग से संचालित न होने पर तीखी प्रतिक्रिया की है। अमर उजाला ने 16 मार्च के अंक में रोडवेज डिपो और स्टेशन के नाम पर छलावे से संबंधित खबर का प्रकाशन प्रमुखता से किया था। इसको लेकर लोग मुखर हो उठे हैं। बागेश्वर के जागरूक लोगों को साथ ही कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में सरकार को आड़े हाथ लिया है। लोग चाहते हैं कि बागेश्वर में डिपो के नाम से भवन बना। इसलिए यहां परिवहन निगम का डिपो खुलना चाहिए। इससे यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो और लोगों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

स्टेशन के उद्घाटन के दिन मंच से मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने झूठ बोला। सरकार ने जिले के लोगों को ठगने का काम किया है। इससे तो बेहतर था कि मुख्यमंत्री यहां न आकर देहरादून से ही स्टेशन का लोकार्पण कर देते।
विज्ञापन

- प्रमोद मेहता, अध्यक्ष विकास प्राधिकरण हटाओ मोर्चा
सरकार ने जिले की जनता को बेवकूफ बनाया गया है। नगर में परिवहन निगम का डिपो स्वीकृत हुआ था। इसका बोर्ड भी स्थल पर लगा था। अब यह पूरा स्टेशन भी नहीं बन सका। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र उपाध्याय, समाजसेवी
राज्य की पूर्ववर्ती सरकार ने नगर में परिवहन निगम के डिपो को मंजूरी दी थी। इसका काम शुरू कराया था। तब लोगों की उम्मीद थी कि डिपो बनने पर जिले की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा लेकिन इस पर पानी फिर गया है।

- गीता रावल, पूर्व पालिकाध्यक्ष बागेश्वर
कांग्रेस शासनकाल में डिपो के लिए करोड़ों की रकम स्वीकृत की गई। भाजपा की सरकार ने डिपो के स्थान पर स्टेशन बना दिया। दो बसें यहां से उद्घाटन के दिन चलाई वह भी नहीं चल रही हैं। जनता इसका जवाब देगी।
- इंदिरा जोशी, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed