फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Roadways bus Stops After 3 Kms

Bageshwar News: तीन किमी चलने के बाद हांफ गई रोडवेज बस

Wed, 03 Apr 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 03 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus Stops After 3 Kms
34 यात्रियों ने पांच घंटे बस में बैठकर किया इंतजार
विज्ञापन






बागेश्वर। बागेश्वर रोडवेज डिपो की खटारा हो चुकी बसें यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। डिपो की बसें लगातार खराब हो रही हैं। मंगलवार को बागेश्वर से देहरादून जा रही यात्रियों से खचाखच भरी रोडवेज की बस स्टेशन से मात्र तीन किमी चलने के बाद खराब हो गई। यात्रियों को पांच घंटे तक बस ठीक होने का इंतजार करना पड़ा।
बागेश्वर से देहरादून के लिए वाया ग्वालदम रोडवेज की बस सुबह पांच बजे जाती है। मंगलवार को बिलौना स्थित बस स्टेशन से दून जाने वाली बस तीन किमी दूर नगर में पहुंची तो बस में खराबी आ गई। सुबह करीब आठ बजे बस खराब होने की जानकारी बस स्टेशन को दी गई। डिपो की अस्थायी कार्यशाला से मैकेनिक भेजे गए। मालूम हुआ कि बस की फैन बेल्ट टूटी गई है। तब कहीं जाकर सुबह करीब दस बजे बस की खराबी दूर हो पाई। 34 सीटर बस में 34 यात्री सवार थे। इन यात्रियों को बस की खराबी दूर होने तक पांच घंटे बस में बैठे रहना पड़ा।
विज्ञापन



इनसेट

15 में से 8 बस सड़क पर चलने लायक नहीं

बागेश्वर। बागेश्वर के रोडवेज डिपो के बेड़े में 15 बस हैं। इनमें से 8 बस आयु सीमा पूरी कर चुकी हैं। इन्हीं बसों से यात्री परिवहन सेवा का संचालन किया जा रहा है। आए दिन बस रास्ते में खराब हो जाती हैं। डिपो को मार्च में नई बस देने का वादा परिवहन निगम के जीएम ने दिया था। इस वादे पर निगम खरा नहीं उतरा। इस वजह से यात्रियों को रोडवेज की बस सेवा से भरोसा उठता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

बस की फैन बेल्ट टू गई थी। डिपो की अस्थायी कार्यशाला से मैकेनिक भेजकर खराबी दूर कर बस देहरादून रवाना की गई।

- केबी उपाध्याय, प्रभारी स्टेशन इंचार्ज, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed