फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Roadways bus stand in kapkot

Bageshwar News: कपकोट में बस अड्डा निर्माण के लिए 4.41 करोड़ स्वीकृत

Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand in kapkot
बागेश्वर। शासन ने कपकोट में रोडवेज बस अड्डे को मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए शासन ने बस अड्डा निर्माण के लिए चार करोड़, इकतालीस लाख, छिहत्तर हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड शासन के सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी के हस्ताक्षरों से 13 अक्तूबर को जारी शासनादेश में बस स्टेशन को वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई है। सचिव ने परिवहन आयुक्त को भेजे शासनादेश में बस स्टेशन निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ सतहत्तर लाख रुपये अवमुक्त करने की जानकारी दी है। बस स्टेशन का प्रस्ताव बीते अगस्त में उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (तकनीकी) की ओर से शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन





बसों के संचालन की उम्मीद जागी

बागेश्वर। बस स्टेशन के लिए बजट मंजूर होने से कपकोट क्षेत्र से रोडवेज की बस सेवाओं के संचालन की उम्मीद जाग गई है। वर्तमान में कपकोट क्षेत्र से केवल भराड़ी-दिल्ली बस सेवा का संचालन होता है। लोग बस सेवाओं के विस्तार की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





बस अड्डा भराड़ी में बनेगा। बस अड्डे की मंजूरी का मामला मुख्यमंत्री के सामने रखा गया था। कपकोट विधानसभा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री की आभारी है। सुरेश गढि़या विधायक, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed