{"_id":"571e57e44f1c1b9327a91868","slug":"roadside-gilte-are-courting-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे रखे गिल्टे दे रहे दुघर्टना को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे रखे गिल्टे दे रहे दुघर्टना को दावत
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पड़े गिल्टे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांडा-रावतसेेरा-बांसपटान सड़क के कई जगह चीड़ के गिल्टे बेतरतीब ढंग से रखे हैं। संकरी सड़क में जगह जगह फैले गिल्टों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण वन निगम से गिल्टों को तुंरत हटाने के लिए कई बार कह चुके हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने डीएम से गिल्टों को शीघ्र हटवाने के लिए वन निगम को निर्देशित करने की मांग की है।
मालूम हो कि वन निगम ने कांडा-रावतसेरा-बांसपटान सड़क के तीन किमी के दायरे में घोड़ागाड़ से लेकर सानीउडियार तक चीड़ के लकड़ी के गिल्टे रखे हैं। सड़क कई जगह काफी संकरी है। बेतरतीब ढंग से रखे गिल्टों से जहां राहगीरों के चोटिल होने का खतरा है वहीं वाहनों के दुुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों ने बताया कि उन्होंने वन निगम से गिल्टों को शीघ्र हटवाने की कई बार मांग की है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने डीएम से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन