फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Roads got washed away due to heavy rains, causing problems in movement

Bageshwar News: अतिवृष्टि में बह गए रास्ते, आवाजाही में हो रही परेशानी

Tue, 09 Sep 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 09 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roads got washed away due to heavy rains, causing problems in movement
बागेश्वर। इस साल मानसूनी बारिश ने जिले में काफी नुकसान किया है। ग्राम पंचायत ढूंगा से ड्योड़ीखोला को जोड़ने वाले पैदल रास्ते भी ध्वस्त हो चुके हैं। अब तक प्रशासन की ओर से रास्तों की सुध नहीं लिए जाने पर नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर खनन न्यास से रास्तों का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

मालता के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि खनन वाला क्षेत्र होने के कारण बारिश में अधिक नुकसान हुआ है। पैदल संपर्क मार्ग और गौचर को जाने वाले पशुधन रास्ते ध्वस्त हो चुके हैं। ड्योड़ीखोला तोक में ही गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान और आंगनबाड़ी केंद्र हैं। रास्ते नहीं होने से बच्चों और ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। जरूरी काम होने पर लोग जोखिम उठाकर आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द मुआयना कर रास्तों का निर्माण करवाने की मांग की। इस मौके पर जगदीश सिंह, देवेंद्र सिंह, सुमित रावत, मदन सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed