{"_id":"688e52499df9be06ca0a82c7","slug":"road-opened-ten-days-villagers-patience-surrounded-ee-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117579-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दस दिन बाद भी सड़क नहीं खुली तो ग्रामीणों का टूटा सब्र, ईई को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दस दिन बाद भी सड़क नहीं खुली तो ग्रामीणों का टूटा सब्र, ईई को घेरा
Sat, 02 Aug 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। दस दिन से बंद पोथिंग-चीराबगड़ सड़क पर यातायात सुचारू नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। सोशल मीडिया से लेकर धरातल पर लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के ईई का घेराव कर जल्द सड़क खुलवाने की मांग की। भाजपा के पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने भी समस्या का जल्द निदान नहीं होने पर कार्यालय में तालाबंदी कर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विगत 23 जुलाई को भारी भूस्खलन से इस सड़क पर यातायात बाधित हो गया था, जिसके बाद से गांव की करीब 2500 की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को पहाड़ी से जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। गांव में रोजमर्रा का सामान पहुंचाना काफी मुश्किल हो रहा है।
सब्जी बेचकर जीवन यापन करने वाले किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। नव निर्वाचित प्रधान सरस्वती गढ़िया, ग्रामीण कमलेश गढ़िया, दीपक गढ़िया, जितेंद्र, केदार, रमेश, पूरन, ललित आदि ने बताया कि विभाग के चक्कर काटने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से सड़क खोलने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं चुनाव में आरओ की ड्यूटी करने के बाद पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत सड़क का जायजा लेने पहुंचे तो ग्रामीणों ने घेराव कर अपना गुस्सा जाहिर किया। पूर्व विधायक गढ़िया ने भी मौके पर पहुंचकर ईई से जल्द सड़क पर आवाजाही शुरू करवाने को कहा।
कोट
चीराबगड़-पोथिंग सड़क को खोलने का काम शुरू कर दिया है। मौसम खराब होने के कारण पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। संभलकर काम करना पड़ रहा है। जल्द ही मार्ग पर यातायात सुचारू करा दिया जाएगा। - अंबरीश रावत, ईई पीएमजीएसवाई कपकोट
मलबा आने से जिले में एक सड़क बंद, लोग परेशान
अल्मोड़ा। मलबा आने से एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बीते शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के दौरान चौखुटिया विकासखंड के अंतर्गत महलचौरा-बछुआबाण-चौखुटिया मोटर मार्ग पर मलबा आ गया। इससे आवाजाही ठप है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अल्मोड़ा में 1.8 एमएम, रानीखेत में सात, चौखुटिया में चार एमएम बारिश हुई। अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
दुगनाकुरी में झमाझम बारिश, बागेश्वर में उमस
बागेश्वर। जिले में कहीं मानसूनी बारिश जारी है तो कहीं उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान बंद सड़कों को भी खोलने का काम तेज हो गया है।
शनिवार सुबह से शाम तक जिला मुख्यालय में कभी धूप तो कभी छांव का खेल चला। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना रहा। बारिश का दौर थमने के बाद कपकोट क्षेत्र में बंद सड़कों को खोलने का काम तेज हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि चीराबगड़-पोथिंग और सूपी-झूनी सड़क को खोलने का काम चल रहा है। काफलीकमेड़ा सड़क पूर्व से बंद है।