फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road For Mavai to Harinagari

मवई-हरिनगरी रोड का काम अधर में, ग्रामीण में गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Road For Mavai to Harinagari
बागेश्वर। मवई से हरिनगरी तक बन रहे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पिछले साल अक्तूबर से ठप है। काम बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क का निरीक्षण करने और काम जल्द शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

मवई से नौगांव, कोट्यूड़ा तक 2018 में पांच किमी रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पिछले वर्ष दिवाली से काम बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले चरण में ही सड़क में कई तरह की खामियां हैं। रोड का कटान मानक के अनुसार नहीं हुआ है। कलवर्टों में पानी की निकासी का प्रबंध नहीं है। इसके कारण पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर दो पुल बनने थे, अब तक उनके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। बताया कि पहले चरण में कोट्यूड़ा तक छह किमी मोटर मार्ग बनना था। पांच किमी के बाद ही कोट्यूड़ा से पहले काम बंद हो गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शांति देवी ने कहा कि पूर्व में भी इस मामले को दो बार विभाग के सामने उठाया जा चुका है लेकिन विभाग ने अब तक संज्ञान नहीं लिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मोटर मार्ग का निरीक्षण करने और कमियों को दूर करने को कहा। जल्द सड़क का निर्माण पूरा करवाने की मांग की। वहां जिला पंचायत सदस्य वज्यूला इंद्रा परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed