फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road creates Mess

खस्ताहाल कपकोट-कर्मी सड़क ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Road creates Mess
कपकोट-कर्मी सड़क पर मानसूनी बारिश से ध्वस्त सुरक्षा दीवार। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मानसून में भूस्खलन से कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग बदहाल हो गया है। मार्ग कई बार बारिश की भेंट भी चढ़ा। दो महीने तक सड़क पर आवाजाही भी ठप रही। जिसका सबसे अधिक नुकसान क्षेत्र के वाहन चालकों को उठाना पड़ा है। खस्ताहाल सड़क में गाड़ियों पर मार पड़ रही है। यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग से कर्मी गांव की दूरी 18 किमी है। इस सड़क से पिंडर बघर, पिंडर घाटी के बदियाकोट, किलपारा, वाछम आदि गांवों को भी गाड़ियों का संचालन होता है। इस मानसून में मार्ग अधिकांश समय बंद रहा। सापुली गधेरे के बहाव में पुल बह जाने के कारण करीब एक महीने तक संचालन ठप था। वहीं समय-समय पर बारिश के कारण भूस्खलन से भी सड़क करीब एक महीने तक बंद रही। यातायात ठप होने का सीधा असर वाहन चालकों पर पड़ा। वाहन जहां थे वहीं फंस गए। सोमवार को भी मार्ग भूस्खलन होने से बंद हो गया था। हालांकि मंगलवार को सड़क पर आवागमन सुचारु रहा लेकिन खस्ताहाल सड़क परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed