फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Block in Bageshwar

बागेश्वर में आठ सड़कें बंद, यातायात बाधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Road Block in Bageshwar
बागेश्वर में उफान पर आई सरयू नदी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में आठ सड़कें बंद होने से यातायात बाधित हो गया है। कपकोट में बारिश के कारण सड़कों पर मलबा और बोल्डर गिरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कपकोट में पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सरयू नदी के उफान पर आने से तटों पर अलर्ट जारी है। पुलिस प्रशासन लोगों को तटों पर दुर्घटना से बचने को सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शामा-लीती-गोगिना सड़क में किमी छह और सात पर मलबा आने के आवाजाही बाधित है। शामा-नाकुरी सड़क किमी 12 और 13 पर, रिखाड़ी-वाछम सड़क भाग दो में किमी 23, 24 और भाग चार में किमी 11, 23 और 24 पर मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। शामा-लीती सड़क किमी छह पर, हरसीला-पुड़कुनी सड़क किमी 16 पर मलबा आने के कारण बंद है। शामा-तेजम सड़क किमी 52 पर, कपकोट-कर्मी-तोली सड़क किमी सात पर, धपोला-जेठाई सड़क किमी एक पर मलबा आने के कारण आवाजाही बाधित है। सड़क बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। यातायात बाधित होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। आपदा विभाग का कहना है कि संबंधित विभागों की ओर से सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भेजी गई हैं। सड़कों को आवाजाही के लिए जल्द सुचारु कर दिया जाएगा। सरयू का जलस्तर 866.50 मीटर और गोमती का जलस्तर 862.20 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed