{"_id":"5f09fdf88ebc3e637b03e081","slug":"road-block-in-bageshwar-bageshwar-news-hld389380019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट के कालीगून गधेरे में दो साल बाद भी नहीं बनी क्षतिग्रस्त पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट के कालीगून गधेरे में दो साल बाद भी नहीं बनी क्षतिग्रस्त पुलिया
विज्ञापन
कपकोट के कालीगून में वर्ष 2018 में ध्वस्त पुलिया। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के चार गांवों को जोड़ने वाली पुलिया दो वर्ष पहले ध्वस्त हो गई थी लेकिन कालीगून गधेरे पर बनी इस पुलिया का पुनर्निर्माण नहीं हुआ है। अब गधेरे का जलस्तर बढ़ने से चारों गांवों के लोगों के सामने भारी मुसीबत खड़ी हो गई है। गधेरे में पानी और बढ़ता है तो चारों गांवों के लोगों की आवाजाही ठप हो जाएगी।
ग्रामीणों के आवागमन के लिए वर्ष 2005 में विधायक निधि से कालीगून गधेरे में पुलिया बनी थी। यह पुलिया बिखाती गांव, धलोडी, सिलकानी, भंडारीगांव को कपकोट से जोड़ती थी। वर्ष 2018 की बरसात में यह पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया ध्वस्त होने से वर्ष 2018 और 2019 की बरसात में इन चार गांवों के लोगों ने काफी मुसीबतों का सामना किया था। लोग पुलिया निर्माण की मांग लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने उठा रहे हैं लेकिन पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया।
अब इस बरसात में भी लोगों के सामने संकट है। सामाजिक कार्यकर्ता महिमन सिंह कपकोटी, ग्राम प्रधान सीता कपकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला कपकोटी ने बताया कि नाले का पानी बढ़ा तो चारों गांवों के लोग मुसीबत में आ जाएंगे। इन गांवों को यही गधेरा जोड़ता है। इन लोगों ने नाले में आवाजाही के वैकल्पिक इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
चेटाबगड़ सड़क में यातायात ठप
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में शनिवार को दो सड़कें बंद थीं, जिसमें से एक सड़क में यातायात शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय और कपकोट में शनिवार दोपहर हल्की बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कपकोट से नामतीचेटाबगड़ सड़क किमी सात में भूस्खलन होने से बंद है। सड़क में भारी मात्रा में मलबा गिरा है। जेसीबी से मलबे को हटाया जा रहा है। शनिवार को कपकोट-तोली मोटर मार्ग में किमी एक और तीन में मलबा आ गया था। सड़क से मलबा हटा दिया गया है।
दो मकान खतरे में आए
बागेश्वर। ग्राम जारती निवासी नंदन राम पुत्र प्रेम राम के मकान को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने मकान की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार और चेकडैम बनाने के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग डीएम से की है। इधर, जिला मुख्यालय के माल रोड में एसबीआई तिराहे के पास दिनेश लाल साह पुत्र शिव लाल साह के मकान का आंगन भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे मकान को खतरा पैदा हो गया है।

कपकोट की चेटाबगड़ सड़क से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR