{"_id":"5738c4344f1c1bf915ac7494","slug":"road-and-sewer-to-make-the-people-on-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और नाला बनाने को सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और नाला बनाने को सड़क पर उतरे लोग
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 16 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से की मांग
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। कुसी गधेरे के पानी की निकासी के लिए रिहायशी इलाके में नाला बनाने और रोड की मांग को लेकर मंडलसेरा क्षेत्र के लोग सड़क पर उतर आए। एसडीएम के समझाने के बाद लोग शांत हुए। मंडलसेरा के लोगों ने 15 दिन के भीतर सड़क और नाले का निर्माण नहीं करने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
रविवार सुबह नाला और सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंडलसेरा के ग्रामीण विवेकानंद को जाने वाली सड़क पर एकत्र हो गए। लोगों का कहना था कि नाला निर्माण नहीं होने से जंगल का पानी और मलबा घरों में घुस रहा है। बरसात में दो सौ मकान इससे प्रभावित होते हैं। स्थिति की जानकारी के बाद भी प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
लोगों ने सड़क निर्माण में आ रही समस्या को भी दूर करने की मांग उठाई। कहा कि लोगों की नाप भूमि के कारण आगे को सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम फिंचाराम चौहान ने लोगों को समझाया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान कैलाश गोस्वामी, वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा और दीवान सिंह दानू ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर नाला और सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में शुभम साह, बीएस पपोला, भूपाल सिंह भौंरियाल, सरस्वती देवी, राधा चौबे, मुन्नी चौबे, दिक्षा उपाध्याय, मोहनी जोशी आदि थे।