{"_id":"57891ab44f1c1b027d1401db","slug":"risk-of-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोखिम लेकर तरसाल जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोखिम लेकर तरसाल जा रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
सूपी सड़क पर इस तरह हो रहा वाहनों का संचालन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावे बैंड मुनार-सूपी-तरसाल सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। कई जगह मलबा भरा है। सुरक्षा दीवार नहीं होने से कई जगह पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
सड़क के किनारे दीवारें नहीं बनाने के कारण वाहनों के खाई में गिरने का खतरा बना है। बदहाल सड़क पर चालक वाहनों को जान हथेली में रख चला रहे हैं।
ग्रामीणों ने शासन से पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत सड़क की हालत शीघ्र सुधारने की मांग की है। उन्होंने सड़क की हालत शीघ्र नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में ग्राम प्रधान यशपाल टाकुली, भूपाल सिंह, गोविंद सिंह, करम सिंह, जग्गा, दान सिंह आदि शामिल हैं। पीएमजीएसवाई के ईई गिरीश खोलिया ने बताया कि विपरीत मौसम सड़क को ठीक करने के काम में बाधक बना हुआ है। मौसम ठीक होने पर सड़क ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन