फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ringal Products

जन शिक्षण संस्थान ने महिलाओं को सिखाया रिंगाल और बांस से उ्त्पाद बनाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ringal Products
शामा में रिंगाल के उत्पादों के साथ महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान बागेश्वर ने दूरस्थ क्षेत्र शामा में महिलाओं को रिगाल और बांस से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाना सिखाया। प्रशिक्षण के दौरान संस्थान की प्रशिक्षक विमला देवी ने रिंगाल और बांस से टोकरी, पैन स्टेंड, फ्लावर पॉट, बुक सेल्फ, लाइट स्टेंड के साथ ही सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया। उत्पादों को बेचने के लिए बाजार की जानकारी भी महिलाओं को दी गई। संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज के समय में रिंगाल से बनी वस्तुएं देसी, विदेशी सैलानियों की पसंद बन रही हैं। इन उत्पादों का प्रशिक्षण लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए रिंगाल और बांस लाभकारी साबित हो सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकला देवी ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण इलाके के लोगों को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह खेतवाल ने उत्तराखंड के हस्तशिल्पी पुरातन काल से रिंगाल और बांस का उपयोग करते रहे हैं। पहले लोग रिंगाल से डोका, सूप, मोस्टा, डलिया आदि बनाते थे। अब यह सामान कम बिकता है। इसी को देखते हुए संस्थान रिंगाल से सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed