फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Residents protested demanding to open Kendriya Vidyalaya in Nakuri belt

केंद्रीय विद्यालय नाकुरी पट्टी में खोलने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Residents protested demanding to open Kendriya Vidyalaya in Nakuri belt
बागेश्वर कलक्ट्रेट में दुग नाकुरी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट विकास खंड में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को दुग नाकुरी तहसील में खोलने की मांग तेज हो गई है। नाकुरी पट्टी के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर केंद्रीय विद्यालय के लिए नाकुरी में जमीन का चयन करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि दुगनाकुरी तहसील कपकोट विकास खंड का अभिन्न अंग होने के बावजूद योजनाओं के बंटवारे में इस क्षेत्र की हर बार अनदेखी की जाती है। केंद्रीय विद्यालय को दुग नाकुरी में खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन

शासन ने प्रत्येक विकास खंड में एक केंद्रीय विद्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत कपकोट विकास खंड के मल्लादेश में केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद चल रही है। हालांकि नगरीय क्षेत्र के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए अब नाकुरी पट्टी के ग्रामीणों ने दुग नाकुरी तहसील के होराली, दियाली और सिमगढ़ी के बीच में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि कपकोट में कई शिक्षण संस्थान हैं, लेकिन नाकुरी के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए पलायन करना पड़ता है।
विज्ञापन

कहा कि दुग नाकुरी में विद्यालय खुलने से नाकुरी, कपकोट के अलावा कांडा तहसील के बच्चों को भी लाभ मिलेगा। बागेश्वर ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे बनलखे आदि गांवों के बच्चे भी यहां पढ़ने आ सकेंगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर केंद्रीय विद्यालय को कपकोट और दुग नाकुरी के मध्य खोलने के निर्देश देने की मांग की। इस मौके पर उत्तम सिंह राठौर, अर्जुन भट्ट, मोहन सिंह चौहान, दिनेश सिंह, जगदीश बाफिला, मनोज भौर्याल, चंद्रशेखर पांडेय, भूपाल सिंह, गणेश राठौर, राजेंद्र सिंह, जगदीश महर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed