फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Remind people of their rights volunteers

लोगों को उनके अधिकार दिलाएं वालंटियर्स

Wed, 02 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Wed, 02 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में पैरालीगल वालंटियर्स को प्रशिक्षण देते हुए जिला जज डा. जीके शर्मा ने कहा कि वालंटियर्स गांव-गांव में लोगों को उनके अधिकार दिलाने के प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बारे में ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश वालिंटियर्स को  दिए। शौचालय विहीन बालिका विद्यालयों का भी विवरण मांगा।

वालंटियर्स को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि पैरालीगल वालंटियर्स से उनके कार्यक्षेत्र में गुम हुए लोगों की मौजदा स्थिति, प्राथमिकी और समाधान की दिशा में हुए प्रयासों की जानकारी मांगी गई थी, यह विवरण एक हफ्ते के भीतर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डाक्टर और विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और रिक्त पड़े पदों के साथ ही यह भी बताएं कि कितने विद्यालयों में अभी तक बालिकाओं के लिए शौचालय नहीं बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शौचालय नहीं होने के कारण कितनी बालिकाएं विद्यालय छोड़ चुकी हैं। उन्होंने महिला समूहों को मजबूत बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणि राय ने वालंटियर्स के कार्यों की सराहना की।

उनसे विधिक सेवा प्राधिकरण और वादकारियों के मध्य सेतु बनने का आह्वान किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन राकेश कुमार सिंह ने घरेलू हिंसा की रोकथाम और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए काम करने का आह्वान किया।


 प्राधिकरण की सचिव श्रीमती ज्योत्सना ने लीगल एड क्लीनिक के निरीक्षण और रखरखाव की जानकारी दी। एसडीएम फींचा राम चौहान और जिला समाज कल्याण अधिकारी पीवी सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद भट्ट और गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने वालंटियर्स के सवालों का समाधान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed