फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Relief: report of four samples sent for investigation negative

बागेश्वर में बुजुर्ग को आइसोलेशन में रखा, चार के सेंपल भेजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Relief: report of four samples sent for investigation negative
बागेश्वर के काफलीगैर में मजदूरों की जांच करते चिकित्सक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर की एक बुजुर्ग महिला को आइसोलेट वार्ड में रखकर सैंपल जांच को भेजा गया है। बागेश्वर के संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए तीन लोगों के सैंपल भी जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है।
विज्ञापन

बागेश्वर नगर की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल के कोविड19 समर्थित अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। डॉक्टर सैयद अहमद अब्बास ने बताया कि महिला मंगलवार सुबह स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आईं। जांच के बाद महिला में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण पाए गए। उनको सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उधर, बागेश्वर के केएमवीएन गेस्टहाउस स्थित संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि क्वारंटीन में भर्ती तीन लोगों को हल्की खांसी की शिकायत थी। यह लोग संवेदनशील इलाकों से लौटे हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर तीनों के सेंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. पटेल ने बताया कि इस समय क्वारंटीन में 20 लोग भर्ती हैं। कुछ ने 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है, उन्हें घर भेजने के लिए जिला प्रशासन की अनुमति ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले में पूर्व में छह सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में 2940 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था, जिसमें से 2504 ने 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से लौटे 74 में से 37 ने पूरी की क्वारंटीन की अवधि
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के बाद से जिले में 74 लोग अलग, अलग देशों से आए हैं। इनमें से 37 लोग होम क्वारंटीन का 28 दिन का समय समय पूरा कर चुके हैं। इन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। एसीएमओ वीके सक्सेना ने बताया कि विदेश से 74 लोग जिले में आए हैं। यह लोग बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ के हैं। सभी लोगों को मेडिकल जांच के बाद 28 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रखा गया था। इनमें से अब तक 37 लोग होम क्वारंटीन का समय पूरा कर चुके हैं। आशा वर्कर की टीम इन पर नजर बनाए हुए है। सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया है। किसी में कोरोना जैसे लक्षण सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed