{"_id":"591dd7b24f1c1b864bf24057","slug":"reema-applied-a-desire-to-stay-in-kausani-with-a-rented-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए का मकान लेकर कौसानी में ठहरने की इच्छा जताई थी रीमा लागू ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए का मकान लेकर कौसानी में ठहरने की इच्छा जताई थी रीमा लागू ने
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 18 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
रीमा लागू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री रीमा लागू के निधन की खबर से कौसानी के लोग चकित हैं। चार दिन पहले ही कौसानी पहुंचकर उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से दुबारा किराए का मकान लेकर कुछ दिन ठहरने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
12 मई को बॉलीवुड की अभिनेत्री रीमा लागू पहली बार कौसानी के भ्रमण पर आई थीं। 13 मई को उन्होंने कौसानी बाजार की दुकानों से न केवल खरीददारी की थी बल्कि कौसानी की खूबसूरती की भी काफी प्रशंसा की थी। उन्होंने कौसानी शॉल फैक्ट्री, अनासक्ति आश्रम सहित तमाम पर्यटक स्थलों का भ्रमण भी किया था। कौसानी शाल फैक्ट्री के मालिक मदन कांडपाल ने बताया कि रीमा लागू से उनकी लंबी बातचीत हुई थी। उन्होंने दुबारा कौसानी आकर कुछ दिन ठहरने की बात कही थी।
विज्ञापन
अचानक उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर उन्हें काफी दुख हुआ है। सेल्समैन रवीन्द्र बिष्ट ने बताया कि रीमा लागू ने उनसे शॉल बनाने की विधि पूछी थी और दुकान से कई ऊनी कपड़े खरीदे थे। फिल्म और टीवी के पर्दे की इस मशहूर अभिनेत्री को सामने देखकर कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचाई थी। लेकिन बृहस्पतिवार को जब लोगों ने उनके निधन का समाचार सुना तो एकाएक उन्हें विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन