{"_id":"dbe49ef3790f2f4bff7e6187daddf185","slug":"recognition-without-operating-instructions-to-close-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों को बंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों को बंद करने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों की शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग ने निगाहें टेड़ी कर दी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने जनपद में बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन कर रहे संचालकों से शीघ्र स्कूल बंद करने को कहा है।
विज्ञापन
बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन करते पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। डीईओ प्रारंभिक शिक्षा आकाश सारस्वत ने बिना मान्यता के स्कूूलों का संचालन कर रहे संचालकों से तत्काल स्कूलों का संचालन बंद करने को कहा है।
विज्ञापन
डीईओ ने मान्यता की उम्मीद में स्कूल का संचालन कर रहे संचालकों से भी प्रभाव से स्कूलों का संचालन बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने ऐसे स्कूलों के संचालकों से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शीघ्र अन्य स्कूलों में रजिस्ट्रेशन कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीईओ ने बताया कि कुछ क्षेत्रों से बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन करने की शिकायतें मिली हैं। शिकायतें मिलने के बाद तीनों उप शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों की जांच कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते पाया गया उसके संचालक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।