फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rapid test kit proved effective in corona investigation

कोरोना जांच में कारगर साबित हो रही रैपिड टेस्ट किट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Rapid test kit proved effective in corona investigation
बागेश्वर। कोराना जांच में रैपिड टेस्ट किट कारगर साबित हो रही है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में इस किट से प्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जिले में रैपिड टेस्ट किट से अब तक पांच कोरोना संक्रमितों का पता चल चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए जिले को 300 रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
अब तक जिले में कुल 30,333 प्रवासी आ चुके हैं। इनमें से 122 लोगों की जांच रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से की जा चुकी है। बीते 17 जून को जिले में पांच कोराना पांजिटिव प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पहचान भी इसी किट से हुई। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना का कहना है कि रैपिड टेस्ट किट कोरोना जांच में मददगार साबित हो रही है। किट से लोगों का खून का सैंपल लिया जाता है। ब्लड जांच अलग-अलग मानकों के आधार पर की जाती है, जिसमें कोरोना की संभावना का पता चलता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी के खून की जांच के बाद कोरोना की संभावना का पता चलता है, तो उस व्यक्ति को कोरोना समर्पित अस्पताल में भर्ती करने के बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल आगे भेजे जाते हैं। डॉ. सक्सेना ने बताया कि रैपिड टेस्ट किट से अब तक पांच कोरोना पॉजिटिव केसों का पता चला है। जिनका इलाज जिला अस्पताल परिसर में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
---::: राहत : 54 में से 43 संक्रमित हो गए ठीक : बागेश्वर। जिलें में अब तक 54 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। राहत की बात यह है कि इनमें से 43 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना ने बताया कि शेष 11 एक्टिव कोरोना मरीजों का इलाज बागेश्वर के कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed