{"_id":"5e52b81f8ebc3ef3ca7c86be","slug":"rape-accused-arrested-bageshwar-news-hld374818418","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कपकोट पुलिस की गिरफ्त में दुराचार का आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से नाबालिग को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शनिवार को कपकोट थाने में रिपोर्ट लिखाई। बताया कि उनकी नाबालिग लड़की 14 फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। कई जगह खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा है। कपकोट पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस उपाधीक्षक संगीता के निर्देश पर थाना प्रभारी तिलक राम वर्मा किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित की। छानबीन में हाथ लगे सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार को ही नाबालिग लड़की को अल्मोड़ा टैक्सी स्टेंड बागेश्वर से बरामद कर लिया। किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363/ 366 ए/376 (3) और 5(ठ)/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर ग्राम सन अनर्सा निवासी आरोपी संजय कुमार को अनर्सा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी को बरामद करने वाली टीम में एसआई सुष्मिता राना, कांस्टेबल शंकर राम, भगत राम, हरिमोहन अवस्थी, हेम चंद्र मठपाल, टेक्निकल टीम के कांस्टेबल चंदन कोहली, गिरीश बजेली शामिल थे।