{"_id":"59f4bb104f1c1b69678b7ca1","slug":"ram-barat-set-out-in-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में गाजे-बाजे के साथ निकली राम बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में गाजे-बाजे के साथ निकली राम बारात
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
रामलीला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट की रामलीला में शुक्रवार रात को श्रीराम की बारात गाजे बाजे के साथ निकली। कैकेई-मंथरा संवाद और दशरथ-कैकेई संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष दीपक ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, कोषाध्यक्ष विमल ऐठानी और व्यवस्थापक बसंत बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
दशरथ की भूमिका पूरन पांडे, जनक की खीम सिंह मेहता, विश्वामित्र की गिरीश जोशी, राम की पारस कोरंगा, लक्ष्मण की मुकेश पांडे, सीता की ललित पांडे, कैकेई की प्रकाश कांडपाल और मंथरा की भूमिका मुकेश पांडे ने निभाई। एंजल्स अकादमी स्कूल के बच्चों ने गुजराती गीत सेरमा, सेरमा सेर मारे... पर मनमोहक नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
अतिथियों ने बच्चों को कमेटी की ओर से प्रशस्ति पत्र और होटल सरयू की ओर से एंजल्स अकादमी के संगीत शिक्षक राजकुमार को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गणेश कपकोटी, डायरेक्टर आनंद बल्लभ पांडे, व्यवस्थापक गोविंद बिष्ट, सह व्यवस्था देवेंद्र दानू, मां भगवती सेवा समिति के अध्यक्ष नंदन कपकोटी, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन
उधर, धरमघर की रामलीला में श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का खूबसूरत मंचन किया गया। मुख्य अतिथि चाय विकास बोर्ड के प्रबंधक राम सिंह मेहरा थे। राम की भूमिका नितिन मेहरा, लक्ष्मण भरत मेहरा, परशुराम हेम चंद्र पाठक, जनक पप्पूलाल वर्मा, सुनैना रावण, हेम पाठक, बंदीजन धीरज महर, भूपेंद्र लस्पाल और बाणासुर की भूमिका दीप जोशी ने निभाई।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गणेश पंचपाल ने सभी का स्वागत किया। वहां महेश पाठक और परसी लाल वर्मा आदि थे। उधर, कमेड़ीदेवी की रामलीला में शुक्रवार रात श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और राम-सीता विवाह के दृश्य का मंचन किया गया। वहां विपिन जोशी, उमेश राठौर, राजेंद्र राठौर, गोविंद लाल वर्मा, देवकीनंदन पाठक आदि थे।