फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Raised demand to open closed roads and smooth communication service

बंद सड़कों को खोलने और संचार सेवा सुचारू करने की मांग उठाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to open closed roads and smooth communication service
बागेश्वर में शामा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीडीओ को ज्ञापन सौंपते पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने शामा क्षेत्र में आपदा के कारण बंद सड़कें खोलने और संचार सेवा सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

ऐठानी ने मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत को सौंपे पत्र में कहा है कि शामा क्षेत्र के बड़ी पन्याली, डांगरी, नानी पन्याली सड़क कई जगहों पर पेयजल लाइन, भवन और खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। गोगिना रिटरकुल्ला के पास लगातार मलबा आने से खतरा बढ़ गया है। जिससे पिथौरागढ़ जिले से सटे कीमू, गोगिना, रातिरकेटी, मल्काडुंगरचा, हाम्टी कापड़ी आदि क्षेत्रों में पहुंचने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग की ओर से मलबा हटाने के लिए जेसीबी नहीं भेजी गई है। दूरसंचार सुविधा न होने से भी लोगों का संपर्क कट गया है। खड़लेख मनार, चेटाबगड़ सड़क पर बड़ा बोल्डर गिर गया है और कई जगहों पर भूस्खलन हो गया है। जिससे वाहनों की आवाजाही ठप है। लीती विनायक से हरसीला तक कई जगह सुरक्षा दीवारें टूट गई हैं। धरमघर-चुचेर सड़क में आपदा आने से आवाजाही ठप है। मटमाड़ी तेजम मोटर मार्ग में कई जगहों पर मलबा आया है। उन्होंने सड़कों की जल्द मरम्मत कर आवाजाही सुचारू करने की मांग की है। कहा है कि आदर्श स्कूल बड़ी पन्याली के स्कूल की छत में टिन की मरम्मत की जगह नया लेंटर डाला जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed