{"_id":"59986b604f1c1bdc798b498d","slug":"raise-the-fees-for-poor-students-by-collecting-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये एकत्र कर गरीब छात्रों की फीस जुटाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये एकत्र कर गरीब छात्रों की फीस जुटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्राचार्य को धनराशि सौंपते छात्र-छात्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने फीस के कारण बीए में प्रवेश नहीं ले पा रहे दो छात्रों के लिए फीस जुटाकर मिसाल पेश की है। छात्र-छात्राओं ने आपसी सहयोग से एकत्र की गई 2600 रुपये की धनराशि प्राचार्य को सौंपी। छात्र-छात्राओं के इस कदम की सभी ने सराहना की है।
विज्ञापन
कपकोट निवासी दिनेश कुमार पुत्र जसमल राम और राकेश कुमार पुत्र हयात राम ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की। गरीबी के बावजूद आगे पढ़ने की इच्छा रखने वाले इन छात्रों ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में बीए में प्रवेश के लिए अन्य छात्रों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया।
विज्ञापन
सूची में नाम आने के बाद जब प्रवेश लेने महाविद्यालय पहुंचे तो उनके पास फीस जमा करने के लिए पैसे नहीं थे। परिजनों के हाथ खड़ा करने पर दोनों निराश हो गए। एनएसएस के छात्र-छात्राओं को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आपस में चंदा कर 2600 रुपये जुटाए और प्राचार्य को सौंपे।
विज्ञापन
रुपये एकत्र करने में छात्रसंघ सचिव नीरज भट्ट, पवन मेहरा, ममता साही, कमल सिंह, पूजा बोरा, ममता, नीतू, मंजू, हेमा, प्रेमा, नेहा, भरत आदि ने सहयोग दिया। स्वयंसेवकों और अन्य छात्रों ने कहा कि पैसे के अभाव में गरीब परिवारों के होनहार छात्र शिक्षा से वंचित न रहें, इसके लिए उन्होंने यह पहल की है।
भविष्य में भी इस तरह के जरूरतमंद छात्रों की मदद की जाएगी। दिनेश कुमार और राकेश कुमार ने मदद के लिए इन छात्रों का आभार जताया।