फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain wreaks havoc on the road, Haldwani-Jagathana bus stuck

Bageshwar News: सड़क पर टूटा बारिश का कहर, हल्द्वानी-जगथाना बस फंसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc on the road, Haldwani-Jagathana bus stuck
बागेश्वर। कनलगढ़ घाटी में आई आपदा का असर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। क्षेत्र के लिए चलने वाली एकमात्र बस सड़क बंद होने से गांव में फंस गई है। सड़क पर जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने से क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।
विज्ञापन

जगथाना से हल्द्वानी के लिए रोजाना एक केमू का संचालन होता है। इसी बस से क्षेत्र के सुमटी, बैसानी, कन्यालीकोट, जगथाना क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय और दूसरे जिलों के लिए आवाजाही करते हैं। बाहर से आने वालों के लिए भी यह बस मुख्य साधन है। बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से हरसीला-जगथाना सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बस गांव में ही फंसी रही। हल्द्वानी से आई बस भी जिला मुख्यालय से आगे नहीं जा सकी। क्षेत्र से चलने वाली टैक्सियों का भी संचालन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमू स्टेशन के इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि बस के गांव में फंसने से हल्द्वानी रूट की एक बस कम गई। जगथाना के लिए बस का संचालन अब सड़क के ठीक होने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed