फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain water entered the houses, farm-made pool

घरों में घुसा बारिश का पानी, खेत बने तलैया

Sun, 21 Jun 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 21 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rain water entered the houses, farm-made pool

बीती रात बारिश के कारण क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है। नगर से लगे मंडलसेरा गांव में एक मकान के अंदर नाले का पानी घुसने से अफरा-तफरी मच गई। खेत तलैया बन गए। सड़कों पर भी मलबा आ जाने से सुबह के वक्त आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


मंडलसेरा में बारिश ने लोगों में एक बार फिर दहशत ला दी है। डुंगाड़ और कुती गधेरे का पानी बस्ती में ख्यालीराम के मकान में घुस गया। परिवार केे सदस्यों की चीख सुनकर लोग वहां एकत्र हो गए। परिजनों ने अन्यत्र रात गुजारी। ग्राम प्रधान कैलाश गोस्वामी ने बताया कि कई अन्य घरों मेें भी मलबा घुस गया। खेत और रास्ते तलैया बन गए।
विज्ञापन


सुबह संयुक्त जन कल्याण समिति के  अध्यक्ष भूपाल सिंह देवली, संरक्षक दीवान सिंह देवली,सचिव हीरा सिंह टाकुली, हर्ष सिंह देव, दुर्गा सिंह पांडा आदि ने डीएम भूपाल सिंह मनराल से मुलाकात करके गांव की सुरक्षा के उपाय करने की मांग की। वहीं डीएम के निर्देश पर एडीएम हरवीर सिंह ने गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, थकलाड़ के प्रधान बहादुुर सिंह रावत ने बताया कि रवाईखाल के थकलाड़, में रास्ते और नहर टूट गई। निर्माणाधीन पुलिया की सामग्री बह गई। आसपास के गांवों में भी नुकसान हुआ है। राजस्व पुलिस ने गांव निरीक्षण किया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता टम्टा ने बताया कि नगर से लगे कफलखेत, मजियाखेत में कमला देवी, देवकी देवी, राजन राम, मोहनराम आदि के घरों में पानी घुस गया। छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप मेहता, ईश्वर पांडे, बाल कृष्ण, अंकुर उपाध्याय, प्रधान हिम्मत राम आदि ने मेहनरबुंगा का भ्रमण करने के बाद बताया कि सड़क निर्माण के कारण आया मलबा बारिश के पानी के साथ कई घरों में घुस गया।


वहीं, कांडा में सुनार गांव, विजयपुर आदि को जोड़ने वाली सड़कों पर मलबा आ गया। सुरक्षा दीवारें टूट गई। बारिश के कारण सुबह कुछ देर के लिए गरुड़ को जाने वाली सड़क बंद रही। बाद मेें लोनिवि ने उसे खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed