{"_id":"5eb831158ebc3e90835dd945","slug":"rain-in-bageshwar-bageshwar-news-hld382582333","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल, सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल, सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन
ागेश्वर में उफान में आई सरयू नदी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को भी बागेश्वर में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कई स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि हुई। बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कपकोट क्षेत्र में फसलों के साथ ही फल, सब्जी को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।
रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दोपहर 2:47 बजे से जिला मुख्यालय में बारिश शुरू हो गई। बागेश्वर, कपकोट समेत तमाम इलाकों में बारिश के कारण किसानों को गेहूं की कटाई और मड़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से रबी की खेती को जबरदस्त नुकसान पहुंच रहा है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में ओलावृष्टि से 670 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल को नुकसान पहुंचा है। जिले में 2400 हेक्टेयर जमीन में रबी की फसल होती है।
कौसानी में छह घरों में घुसा बारिश का पानी, पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त
कौसानी (बागेश्वर)। बारिश और ओलावृष्टि से छानी, ल्वेशाल गांव में दीवान राम, हीरा लाल, तिल राम, गुसाईं राम, ठाकुर राम, लीला देवी के घरों में बारिश का पानी घुस गया। छानी, ल्वेशाल, बरतोला को जोड़ने वाला पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से सड़क तक जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। बारिश के कारण कई खेत भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई घरों के आंगन में मलबा जमा हो गया है। ग्रामीणों ने पैदल रास्ता सुधारने की मांग की है।