{"_id":"60e1e2e58ebc3e900f394787","slug":"rain-in-bageshwar-and-almora-district-bageshwar-news-hld430035544","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में बारिश से राहत, बागेश्वर में बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में बारिश से राहत, बागेश्वर में बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून के दौरान कम बारिश ने गर्मी में इजाफा कर दिया है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोग गर्मी से परेशान हैं। रविवार को कपकोट और दुग नाकुरी में बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन जिला मुख्यालय में हुई बूंदाबांदी के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती जा रही गर्मी के बीच जिला मुख्यालय का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
जिले में जून के तीसरे सप्ताह तक सामान्य गर्मी पड़ रही थी। 18 जून से पांच दिनों तक लगातार बारिश होने से तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। इसके बाद से रोजाना गर्मी में इजाफा होता जा रहा है। जुलाई में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के फेर में पहुंच गया है। कपकोट में शनिवार की शाम और रविवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि जिला मुख्यालय में रविवार सुबह और दोपहर को हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बावजूद जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बना है।
पौड़ी बैंड के पास मोटर मार्ग पर गिरा पेड़
बागेश्वर। रविवार सुबह को हुई बारिश के बाद बागेश्वर-ताकुला-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर पौड़ी बैंड के पास चीड़ का एक पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से मोटर मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। इधर आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया था। दोपहर तक पेड़ काटकर यातायात सुचारु करा दिया गया है। (संवाद)