फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain in Bageshwar affects life, traffic disrupted on 11 roads

Bageshwar News: बागेश्वर में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 सड़कों पर यातायात बाधित

Fri, 27 Sep 2024 05:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 27 Sep 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Rain in Bageshwar affects life, traffic disrupted on 11 roads
बागेश्वर में भारी बारिश के बाद उफान पर आई सरयू नदी। संवाद
बागेश्वर/कांडा/कौसानी। जिले में भारी बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया। 11 सड़कों पर यातायात बाधित है। दुगनाकुरी के गांवों में पेयजल योजना ध्वस्त होने से पेयजल संकट बना हुआ है। भारी बारिश के बाद सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की सुबह तक जिले में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कपकोट विकासखंड में 115, गरुड़ में 29 और बागेश्वर में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 867.50 मीटर तक पहुंच गया। गोमती नदी का जलस्तर भी बढ़कर 864.30 मीटर हो गया था। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और मलबा आने से 14 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया था। पूरे दिन सड़कों को खोलने का काम जारी रहा। शाम तक हरसीला-पुड़कूनी, कपकोट-लीली और पोथिंग-शोभाकुंड सड़क को खोल दिया गया। वर्तमान में मुनार-गांसी, भयूं-गुलेर, चेटाबगड़-भनार, कपकोट-कर्मी, भयूं-गडेरा, काफलीकमेड़ा, विजयपुर-भाटगाड़-रनकांडे, भानी-हरसिंग्याबगड़, सनेती-बैकोड़ी, रमाड़ी-कनौली-भलौड़ी और पगना-सक्तेश्वर सड़कों पर यातयात बाधित है।
विज्ञापन


दुगनाकुरी तहसील में विगत दिनों हुई बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की जांच करने के लिए जल संस्थान की टीम मौके पर गई। महोली, किड़ई और पचार गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए विभाग वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की तैयारी कर रहा है। इधर, बारिश के दौरान कांडा मोटर मार्ग के बुड़घुना में पेड़ टूटने की स्थिति में आ गया था। पेड़ टूटकर गिरता तो वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर पेड़ को काटकर खतरे को टाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed