{"_id":"62d05f7c0f7e134f5430e4ff","slug":"rain-devasted-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4691082198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में बारिश से एक मकान क्षतिग्रस्त, 7 सड़कें अब भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में बारिश से एक मकान क्षतिग्रस्त, 7 सड़कें अब भी बंद
विज्ञापन
बागेश्वर की पोथिंग-शोभाकुंड सड़क से जेसीबी के जरिए मलबा हटाता ऑपरेटर। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश से कपकोट में एक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिले में सात सड़कें बंद होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह बागेश्वर और कपकोट में झमाझम बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कपकोट में 37.50 एमएम और बागेश्वर में 15 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते कपकोट में माली देवी पत्नी स्व. भगत राम का मकान और काफलीगैर के तहसील के अंतर्गत कठानी में सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिले में बृस्पतिवार को भी असों-बसकुना, कपकोट-पिंडारी, सौंग-खलीधार, कपकोट-कर्मी, रिखाड़ी-वाछम, कपकोट-कर्मी-तोली और शामा-नौकोड़ी सड़क पर यातायात बहाल नहीं हुआ। संबंधित विभाग सड़क खोलने के काम में जुटे हुए हैं।
रिखाड़ी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप
बागेश्वर। कपकोट के रिखाड़ी क्षेत्र में बिजली की किल्लत बनी हुई है। ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र में बिजली नहीं है। बताया जा रहा है कि सड़क बंद होने से रिखाड़ी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर नहीं जा पा रहा है। जिला मुख्यालय में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।