फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain Devasted House In Bageshwar

बारिश से एक आवासीय मकान ध्वस्त, दो मकान क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rain Devasted House In Bageshwar
बागेश्वर के बालीघाट-दोफाड़ सड़क पर गिरे मलबे को जेसीबी के जरिए हटाता ऑपरेटर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बारिश के कारण गरुड़ के नौगांव में एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। गरुड़ और काफलीगैर तहसील क्षेत्र में दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिले की आठ आंतरिक सड़कें बुधवार को भी नहीं खुल पाई। सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गरुड़ तहसील के ग्वालदे गांव में नंदी देवी पत्नी लछम सिंह का मकान ध्वस्त हो गया। मकान ध्वस्त होने से परिवार के सामने आवास की समस्या पैदा हो गई है। गरुड़ के जिनखोला में खिमुली देवी पत्नी शिव सिंह और काफलीगैर तहसील के घटगाड़ निवासी मोहनी देवी पत्नी अर्जुन लाल के मकान को नुकसान हुआ है। इन परिवारों ने आर्थिक मदद की गुहार प्रशासन से लगाई है। बुधवार सुबह बालीघाट-दोफाड़-धरमघर सड़क मलबा गिरने से बाधित हो गई थी। इस सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 29 जून से क्षतिग्रस्त असों-बसकूना सड़क पर बुधवार को भी यातायात बहाल नहीं हो सका। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट-पिंडारी, सौंग-खलीधार, झड़कोट-सुंदिल-जुनाइल, मुनार-सूपी, शामा-लीती-गोगिना, रिखाड़ी-वाछम, कपकोट-कर्मी सड़क पर अब भी यातायात बहाल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed