फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rain destroys wheat crop in high Himalayan villages

Bageshwar News: उच्च हिमालयी गांवों में गेहूं की फसल को बर्बाद कर गई बारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Rain destroys wheat crop in high Himalayan villages
बागेश्वर। जिले में लगातार जारी बारिश का दौर थम गया है। हालांकि रुकने से पहले बारिश किसानों की मेहनत पर पानी फेर गई है। उच्च हिमालयी गांवों में गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। जमीन के भीतर पैदा होने वाली सब्जियों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। ओलावृष्टि के कारण फलों को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विगत बृहस्पतिवार से जिले में बारिश का दौर चल रहा था। सोमवार की सुबह भी हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुला फिर पूरे दिन धूप खिली रही। पिछले चार दिनों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बोरबलड़ा, बदियाकाेट, कीमू, गोगिना, जातोली आदि उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में गेहूं की तैयार फसल बर्बाद हो गई है। इन दिनों फसल काटने का काम शुरू हो रहा था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजकुमार ने बताया कि बारिश हर बार मिश्रित परिणाम देकर जाती है। बेमौसम हो रही इस बारिश के कारण जमीन के भीतर होने वाले आलू, प्याज, लहसुन आदि सब्जियों के काला पड़ने या सड़ने की आशंका बढ़ जाती है। ओलावृष्टि ने प्लम, आड़ू आदि फलों को काफी नुकसान किया है। हालांकि जिन स्थानों पर धान आदि की बोवाई हुई है, वहां बारिश लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed