फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rahul Will Play In National Boxing

तोली के राहुल राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rahul Will Play In National Boxing
राहुल गढ़िया। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के मुक्केबाज राहुल गढ़िया का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। वे कर्नाटक के बेल्लारी में 19 से 25 मई तक होने वाली प्रतियोगिता में अपने मुक्कों का दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

मूल रूप से कपकोट के तोली गांव निवासी राहुल वर्तमान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में नवीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कोच सुंदर सिंह गढ़िया से मुक्केबाजी के प्रारंभिक गुर सीखे थे। सातवीं में उनका चयन स्पोर्ट्स कॉलेज में हो गया था। राहुल के पिता भूपाल सिंह गढ़िया ने बताया कि बचपन से राहुल को खेलकूद में रुचि थी। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भागीदारी करते हुए राहुल ने खेलो इंडिया और खेल महाकुंभ में पदक जीते हैं। राज्य स्तर पर दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके राहुल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 48-52 किलो भार वर्ग में खेलेंगे। राहुल की इस उपलब्धि पर उनकी माता प्रेमा, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, बलवंत सिंह भौर्याल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed