फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Quize in Nachati Kapkot

नितिन, हर्षित, चंदन, पवन, दीपा ने जीती क्विज प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Quize in Nachati Kapkot
कपकोट के राइंका नाचती में क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देते शिक्षक और अतिथि। विज्ञ - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। राइंका नाचती में सामाजिक विज्ञान विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 10 तक के 59 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भागीदारी की। क्विज में कक्षा छह से दीपा आर्या, सात से पवन कुमार, आठ से चंदन कोरंगा, नौ से हर्षित कोरंगा और कक्षा 10 से नितिन कोरंगा ने प्रथम स्थान हासिल किया। पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य कुमल्टा और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अनीता देवी ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य दयाल सिंह कुमल्टा ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है। प्रतियोगिता के माध्यम से कमजोर और तीव्र बुद्धि वाले बच्चों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है। जिसके अनुसार कमजोर विद्यार्थियों में शैक्षणिक सुधार करने में मदद मिलती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा में नियमित सुधार के लिए कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने को कहा। वहां पर गोपाल सिंह भंडारी, शोभा बड़ती, महेश टम्टा, संतोष कुमार उप्रेती, प्रकाश धपोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed