{"_id":"591d984e4f1c1bfc71f24c9f","slug":"quick-compensation-for-loss-due-to-crops-from-hailstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिया जाए
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 18 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण उत्थान समिति से जुड़ी वीरांगना संगठन की महिला पंचायत प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी से मिला। इस मौके पर महिला प्रतिनिधियों ने ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति का शीघ्र मुआवजा देने और क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि कपकोट क्षेत्र में पिछले दिनों ओलावृष्टि से गेहूं और आलू की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। कई ग्रामीणों के पास बीज के लायक भी खेती नहीं बची है। महिलाओं ने सभी प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग उठाई। महिलाओं ने झूनी, खलझूनी, तरसाल, बैछम, हाम्टीकापड़ी, लीती, सामा के स्कूलों में मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती करने की मांग भी उठाई। महिला प्रतिनिधियों ने गाड़ाखटिक के आठ परिवारों को शीघ्र बिजली का कनेक्शन देने और किरौली में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण एक सप्ताह से बंद पड़ी विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
एसडीएम से मिलने वालों में ग्राम प्रधान गंगा देवी, पार्वती देवी, कल्पना, गीता, राधा कोरंगा, मुन्नी, लीला, सलिंग की ग्राम प्रधान हंसा, बसंती कपकोटी, तारा दानू, बरखा आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन