{"_id":"5ea45ff98ebc3e90b57aa6c5","slug":"quaranteen-in-bageshwar-bageshwar-news-hld381161142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी से डेढ़ सौ किमी पैदल चलकर कौसानी पहुंचा युवक, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी से डेढ़ सौ किमी पैदल चलकर कौसानी पहुंचा युवक, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन के दौरान जिले का एक युवक हल्द्वानी से डेढ़ सौ किमी पैदल चलकर कौसानी पहुंच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे होम क्वारंटीन कर दिया है।
ग्राम सभा पाटली के कत्यूरी तोक निवासी एक युवक दिल्ली में नौकरी करता था। लॉकडाउन के बाद 25 मार्च को वह हल्द्वानी पहुंचा। तब से कालाढूंगी में रहने वाले दोस्त के घर रुका था। 22 अप्रैल को युवक ने पैदल कौसानी के लिए रवाना होने का फैसला लिया। दो दिन तक पैदल चलते हुए युवक भवाली पहुंचा। वहां रुकने के बाद लोधिया, सोमेश्वर और थाने गांव से होकर युवक कौसानी पहुंच गया। यहां सरला आश्रम में रुकने के बाद 24 अप्रैल को सुबह करीब दस बजे अपने गांव पहुंच गया। युवक के मुताबिक उसे लोधिया में पुलिसकर्मियों ने रोका और स्वास्थ्य जांच के बाद खाना भी खिलाया। युवक के बाहरी स्थान से गांव में पहुंचने की सूचना पाटली के ग्राम प्रधान शंकर लाल ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कौसानी थाने में दी। सूचना पर थानाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट ने प्रशासन को सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ से स्वास्थ्य टीम बुलाकर युवक की जांच कराई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक में सर्दी, जुकाम, खांसी जैसे लक्षण नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज कर 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन पर भेज दिया है।