फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protesting the college's problems

महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर नारेबाजी

Tue, 18 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 18 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Protesting the college's problems
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
महाविद्यालय में फीस जमा करने की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने, एक कार्ड पर प्रत्येक छात्र-छात्रा को चार किताबें उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संघ ने प्रदर्शन किया। छात्र संघ ने इन समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन



प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में छात्र संघ ने महाविद्यालय परिसर में ही फीस जमा करने की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग की है ताकि छात्र-छात्राओं को बैंकों के चक्कर न लगाना पड़े। छात्र संघ ने एक आई कार्ड पर एक ही साथ चार किताबें उपलब्ध कराने और कालेज परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर नारेबाजी करने के बाद प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गस्याल, उपाध्यक्ष हरीश राठौर, उपाध्यक्षा प्रेमा बचखेती, सचिव रोशन सिंह गढ़िया, सह सचिव राजेंद्र दानू, कोषाध्यक्ष संदीप जोशी, कामाक्षा आदि छात्र-छात्रा शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed