फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protesting Aganbari Workers

ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग के लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Protesting Aganbari Workers
बागेश्वर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेेश्वर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रीष्मकालीन अवकाश देने की मांग के लिए नुमाइशखेत मैदान में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने समय पर मानदेय का भुगतान नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। सरकार से जल्द सभी समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष मंजू रावत की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ नारेेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ग्रीष्मकाल में आंगनबाड़ी केंद्रों में भी विद्यालयों की तरह अवकाश रहता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को भी अवकाश दिया जाना चाहिए। वहीं, कार्यकर्ताओं ने समय पर मानदेय नहीं मिलने से होने वाली परेशानी को रखा। कहा कि मानदेय अक्सर विलंब से आता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने एनजीओ की ओर से मिलने वाले अंडा और केला केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा। ऐसा नहीं होने पर सामग्री को ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को किराया देने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वहां पर जिला महामंत्री गीता खेतवाल, नीमा खेतवाल, कला देवी, रमा देवी, विमला पाठक, मुन्नी रावत, तारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed