{"_id":"65bbdded92fc02e2880c9b37","slug":"protest-over-teachers-demand-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-104017-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्कूल में गुरुजी की तैनाती के लिए अभिभावकों का हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्कूल में गुरुजी की तैनाती के लिए अभिभावकों का हल्लाबोल
Thu, 01 Feb 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते झोपड़ा के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Samvad
राप्रावि झोपड़ा में एक जबकि राजूहा झोपड़ा में तैनात हैं मात्र दो शिक्षक
बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ गांव झोपड़ा के प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। अभिभावकों ने शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्या का निदान करने की मांग की।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय झोपड़ा में 14 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि उन्हें पढ़ाने के लिए मात्र एक शिक्षक तैनात हैं। जूनियर हाईस्कूल झोपड़ा का भी यही हाल है। विद्यालय में नौ विद्यार्थी और दो शिक्षक हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सभी विषयों के शिक्षक नहीं होने से लोग अपने बच्चों को अन्यत्र पढ़ाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वहां पर ग्राम प्रधान लीला देवी, कविंद्र कोरंगा, गोविंद सिंह, उमा देवी, कमला देवी, तारा देवी, पुष्पा देवी, दीपा देवी, भूपेंद्र कोरंगा आदि मौजूद रहे।