फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest over Sewer Line

सीवर लाइन निर्माण की मांग को कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protest over Sewer Line
बागेश्वर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में सीवर लाइन का निर्माण कार्य कराने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर सीवर लाइन के नाम पर लोगों को छलने का आरोप लगाया। जल्द सीवर लाइन का निर्माण कार्य शुरु नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बालकृष्ण ने कहा कि नगर की सीवर लाइन केवल चुनावी मुद्दा बनकर रह गई है। पिछले 15 वर्ष से क्षेत्रीय विधायक सीवर लाइन निर्माण का आश्वासन देते आए हैं, लेकिन धरातल पर कार्य नहीं हो रहा है। कहा कि सीवर लाइन नहीं होने से नदियों और नालियों में गंदगी का जाम रहता है। जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों और बाहर से आने वाले सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नगर की इस सबसे बड़ी समस्या के निदान के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द सीवर लाइन की समस्या को दूर करने की मांग की। इस मौके पर बहादुर सिहं बिष्ट, अर्जुन देव, महेश पंत, रमेश चंद्र, संदीप पंत, गौरव पाठक, सोनू कुमार, राजा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed